Trending Now

समरसता प्रत्येक स्वयंसेवक का है मूल मंत्र- माधव विद्वान्स

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकोशल प्रांत की प्रांत स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकोशल प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख ने बताया कि जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को संपन्न हुई, इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र कार्यवाह माधव विद्वान्स ने कहा कि सामाजिक समरसता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा पहले संघ की प्रतिज्ञा में अपने राष्ट्र को स्वतंत्र करने का संघ के स्वयंसेवक संकल्प लेते थे अर्थात संघ के स्वयंसेवकों का स्वतंत्रता आंदोलन में प्रत्यक्ष योगदान है। स्वयं संघ संस्थापक अपने दायित्व को छोड़कर सत्याग्रह में भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माधव विद्वान्स ने कहा कि सभी क्षेत्रो में संघ कार्य तेजी से बढ़ रहा है, और भी बढ़ाने कीआवश्यकता है।

 

माननीय प्रांत संघचालक जी

इसके पूर्व प्रांत संघचालक जी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जबलपुर हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह पुनः 3 वर्ष के लिए महाकोशल प्रांत के प्रांत संघचालक निर्वाचित हुए।सह प्रांत संघचालक डॉ प्रदीप दुबे होंगे। तत्पश्चात श्री प्रशांत सिंह ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। 

इस अवसर पर संघ के क्षेत्र अधिकारियों सहित
महाकोशल प्रांत के जिला स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समाचार- वीएसके मीडिया डेस्क