Trending Now

फिरोज अली और उसके साथियों ने नाबालिक हिन्दू बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया फिर मार डाला

पश्चिम बंगाल स्थित उत्तर दिनाजपुर (रायगंज) में माध्यमिक की एक हिन्दू छात्रा को उसके घर से फिरोज अली नाम के एक मुस्लिम युवक ने अपहृत किया गया और उसके बाद फिरोज व उसके अन्य साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना उजागर न हो,इसलिए जिहादियों ने उस नाबालिक हिन्दू लड़की की हत्या कर दी.

पश्चिम बंगाल स्थित उत्तर दिनाजपुर (रायगंज) में माध्यमिक की एक हिन्दू छात्रा को उसके घर से फिरोज अली नाम के एक मुस्लिम युवक ने अपहृत किया गया और उसके बाद फिरोज व उसके अन्य साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना उजागर न हो, इसलिए जिहादियों ने उस नाबालिक हिन्दू लड़की की हत्या कर दी. जब स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो पूरे चोपड़ा क्षेत्र में लोगो का गुस्सा उबल पड़ा। स्थानीय लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने एक बस सहित 4 सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों की मांग थी कि पुलिस तुरंत बलात्कारियों एवं हत्यारों को गिरफ्तार करे। इस दौरान भीड़ को समझाने की बजाय पुलिस ने उन पर उल्टा बल प्रयोग किया। स्थानीय प्रशासन की संवेदनहीनता को देखकर लोग और आक्रोशित हो गए।


दरअसल घटना उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा थाना के अंतर्गत सोनापुर पंचायत के चतुरागछ की है, जब  एक 16 वर्षीय छात्रा का अर्धनग्न शरीर स्थानीय चाय बागान में एक पेड़ के नीचे से लहूलुहान हालत में बरामद किया गया। आनन-फानन में लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के मृत घोषित होते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंनेआरोपियों की तुरंत गिरफ़्तारी व कड़ी से कड़ी सजा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर आवागमन को अवरुद्ध दिया।

हिन्दू लड़कियों के उत्पीड़न में हो रही बढ़ोतरी

पश्चिम-बंगाल में हिन्दू लड़कियों के उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका एक प्रमुख कारण है कि समय रहते इन दुष्कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई न  होना। इस सबके चलते अराजक तत्वों के  हौसले बुलंद रहते हैं।

ध्यान रहे कि कुछ माह पहले मालदा में एक हिन्दू लड़की का मुस्लिम युवकों द्वारा अपहरण किया गया था। उन्मादियों ने इस लड़की के साथ बलात्कार किया और राज बाहर न आने पाए, इसलिए लड़की को जिन्दा जला दिया था। ठीक इसी प्रकार कुछ माह हाबड़ा की रहने वाली एक हिन्दू लड़की अपनी माँ के साथ दीघा (हल्दिया) घूमने गयी थी। जहां एक हत्यारे ने लड़की और उसकी माँ को जिन्दा जला दिया था। इस घटना का मुख्य अभियुक्त एक मुस्लिम युवक है, जो ममता सरकार में एक ताकतवर मंत्री का करीबी माना जाता है।

उत्पीड़न की घटनाओं पर चुप “ममता”

प्रदेश में लगातार हिन्दू लड़कियों के उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। यह तब है, जब राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री स्वयं हैं। लेकिन बावजूद बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अपराधियों-अराजकता तत्वों को राजनीतिक सम्बल और ऐसे मामलों में कोई कड़ी कार्रवाई न होना है।

      डॉ. अंबा शंकर बाजपेयी

    (लेखक वरिष्ठ स्तंभकार हैं)