Trending Now

वैश्विक गणेश हिंदुत्व के वैश्विक पुनर्जागरण के माध्यम – श्री गणेश..!

वैश्विक गणेश / 10

हिंदुत्व के वैश्विक पुनर्जागरण के माध्यम – श्री गणेश..!

आपने वो ढाई मिनिट की विडियो क्लिपिंग देखी होगी, बीबीसी ने बनाई हुई. घाना के गणेश उत्सव की. (विडियो की लिंक कमेंट बॉक्स में). यह क्लिप एक – दो वर्ष पहले की हैं. पर घाना में गणेश उत्सव पिछले 45 वर्षों से चल रहा हैं।

 स्वामी कृष्णानंद ने अफ्रीका के ‘घाना’ देश में सन 1975 में स्थानिक निवासियों के बीच कार्य करना प्रारंभ किया. उसी वर्ष गणेश उत्सव भी प्रारंभ हुआ. बाद में उनके शिष्य और अफ्रीका के पहले स्थानिक, घाना निवासी संत, स्वामी घानानंद ने इसी कार्य को जारी रखा।

अब तक घाना में लगभग 30 हजार स्थानिक निवासियों ने हिन्दू धर्म का स्वीकार किया हैं तथा वे हिन्दू परंपराओं का पालन कर रहे हैं।

यह महत्वपूर्ण इसलिए भी हैं, की घाना में ईसाई समुदाय 75% तथा मुस्लिम समाज 12% हैं. इन समुदायों का विरोध सहते, स्थानिक निवासियों के बीच हिंदुत्व का प्रसार करना, यह अत्यधिक कठिन हैं. इस प्रक्रिया में विघ्नहर्ता गणेश जी की महत्व की भूमिका हैं. स्थानिक निवासियों में इस बुध्दी के देवता की स्वीकार्यता बढ़ रही हैं।

स्वामी घानानंद जी ने दक्षिण घाना क्षेत्र में ५ मंदिर स्थापन किए हैं. इन सभी मंदिरों का संचालन / व्यवस्थापन, स्थानिक रहिवासियों द्वारा ही किया जाता हैं. घाना के संचार मंत्रालय की राज्य मंत्री विक्टोरिया लक्ष्मी हमाह यह हिन्दू हैं, और बड़े गर्व के साथ वे अपने हिन्दू होने का उल्लेख करती हैं।

अफ्रीका में अनेक स्थानों पर गणेश उत्सव अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता हैं. दो वर्ष पहले अनुपम खेर ने युगांडा के एंटेबी में संपन्न हुए गणेश विसर्जन कार्यक्रम का विडियो शेअर किया था, जो बहुत वाइरल हुआ था. (विडियो की लिंक कमेंट बॉक्स में). ये वही ‘एंटीबी’ हैं।

जहां 4 जुलाई 1976 को इस्राएल ने विश्व को झकझोर देने वाला बचाव अभियान चलाकर, अपने बंधक यात्रियों को सकुशल छुड़ा लिया था. इस एंटेबी में गणेश उत्सव प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर मनाया जाता हैं, जिसमे स्थानिक रहिवासियों की प्रमुख भूमिका रहती हैं।

‘दक्षिण अफ्रीका’ में भारतीयों की संख्या काफी अच्छी हैं. लगभग तेरा लाख से भी ज्यादा. क्वा झुलु नाटल प्रांत मे, जहां सबसे पहले भारतीय आएँ थे, इनांडा गांव में ‘माउंट एजकोम्ब गणेश टैम्पल’ हैं. ये सन 1799 में क्रिस्टाप्पा रेड्डी ने बनवाया हुआ।

अफ्रीका के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक हैं. इस मंदिर में गणेश उत्सव भव्य स्वरूप में संपन्न होता हैं. अफ्रीका खंड के पश्चिमी हिस्से में हिन्दुत्व की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही हैं. इसी पश्चिमी भाग में ‘सिएरा लीओन’ की राजधानी ‘फ्रीटाउन’ में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता हैं।

लिबेरिया में भी पिछले कुछ वर्षों में हिन्दू धर्म के प्रति आस्था बढ़ी हैं. यहां पर गणेश विसर्जन की बड़ी शोभायात्रा निकाली जाती हैं।

एक और विडियो आपने देखा होगा. स्पेन के चर्च में गणेश विसर्जन की शोभायात्रा प्रवेश कर रही हैं और इस भव्य चर्च के अंदर स्थानिक स्पेनिश लोग गणेश जी के दर्शन कर रहे हैं. (लिंक कॉमेंट में). यह घटना तीन वर्ष पहले की, अर्थात 27 अगस्त 2017 की हैं।

स्पेन के दक्षिण छोर पर, मोरेक्को की सीमा के पास, अफ्रीका खंड मे, स्पेन का ऑटोनोमस शहर हैं क्यूटा (Ceuta). इस शहर के प्रमुख चर्च में यह, गणेश जी के स्वागत की घटना हुई थी. ‘विकार जनरल फादर जुआन होसे मैटीओस कैस्ट्रो’ ने चर्च का दरवाजा गणेश जी के लिए खोला।

बाद में फादर को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ी. उस क्षेत्र के ईसाई डायोसिस ने तत्काल प्रभाव से फादर को निलंबित किया. किन्तु शहर की सामान्य जनता का समर्थन फादर के लिए था, कारण अधिकांश शहरवासी गणेश भगवान को मानने लगे हैं।

ये सारे उदाहरण विस्तार से दिये हैं. ये सब इस बात के बड़े स्पष्ट और मजबूत संकेत दे रहे हैं की विश्व में हिंदुत्व के प्रति एक जबरदस्त अनुकूल वातावरण तैयार हो रहा हैं. इंडोनेशिया के जावा प्रांत की राजकुमारी Kanjeng Raden Ayu Mahindrani Kooswidyanthi Paramasi हिन्दू धर्म स्वीकार कर रही हैं।

इंडोनेशिया में कुछ हजार मुस्लिमों ने अभी छह – सात माह पहले हिन्दू धर्म में प्रवेश किया हैं. अफ्रीका के अनेक देशों में हिन्दू धर्म के प्रति आस्था बढ़ रही हैं. वे हिन्दू जीवन पध्दति अपना रहे हैं. अफ्रीका से सटकर जो स्पेन का हिस्सा हैं, वहां पर भी हिन्दू धर्म के प्रति अत्याधिक आकर्षण हैं।

इस पूरे प्रक्रिया में विश्व के कोने कोने मे, मंगोलिया से सुदूर ऑस्ट्रेलिया के पास फ़िजी तक, जापान से दक्षिण अमेरिका तक, ब्रह्मदेश से लेकर अफ्रीका और स्पेन तक, जिन भगवान गणेश जी के जयकारे लग रहे हैं, उनकी महत्व की भूमिका हैं।

हिंदुत्व के इस वैश्विक पुनर्जागरण (Hindu Resurgence) को विघ्नहर्ता विनायक अधिक तेज गति देंगे ऐसा विश्वास हैं…!

1 thought on “वैश्विक गणेश हिंदुत्व के वैश्विक पुनर्जागरण के माध्यम – श्री गणेश..!

  1. १. युगांडा के एंटेबी शहर में गणेश विसर्जन – https://www.youtube.com/watch?v=YYeeEYzH2ME
    २. न्यूयॉर्क में गणेश विसर्जन की शोभायात्रा – https://www.youtube.com/watch?v=4FGtzaSNolM
    ३. घाना में गणेश विसर्जन, स्थानिक लोगों द्वारा – https://www.youtube.com/watch?v=XN4y0xEQNuM

Comments are closed.