Trending Now

अभाविप का ब्रेक द चेन अभियान हुआ प्रारंभ….

घर- घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण कर रहे परिषद कार्यकर्ता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर के द्वारा कोरोना महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए ब्रेक द चेन अभियान की शुरुआत की गई जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता घर घर जाकर व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहें हैं व जरूरतमंदो को दवाईयां वितरण करने का काम कर रहें हैं।

महानगर मंत्री एवं प्रांत सहमंत्री सर्वम सिंह राठौर ने बताया कि अभियान के पहले दिन दो बस्तियों में परिषद् के कार्यकर्ताओं का जाना हुआ। जिसमें प्रभात नगर सेवा बस्ती एवं माढो़ताल सेवा बस्ती मे परिषद के कार्यकर्ताओं का जाना हुआ।

जिसमें लगभग 700 परिवारों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया जिसमें लोगों के घर घर जाकर स्क्रीनिंग एवं ऑक्सीजन की जांच की गई। अभियान के दौरान जिन लोगों में संक्रमण के हल्के फुल्के लक्षण पाए गए उन्हें प्रारंभिक दवाइयां भी दी गई।

साथ ही लोगों को घर से बाहर ना निकलना मास्क लगाना, साबुन से हाथ धोना,शारीरिक दूरी बनाना, पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभियान के दौरान पता चला कि लोग वैक्सीन को लेकर भ्रमित है परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा उनको वैक्सीन का महत्त्व भी बताया जा रहा है।

यह अभियान लगभग 1 सप्ताह का रहेगा आज के अभियान में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, माखन शर्मा, पवित्र जैन, काजल केशरवानी, देवांश अवस्थी, अविनाश विश्वकर्मा, आयुष साहू, अर्पण जैन, स्कंध हुनका, मानसी गोटिया, प्रियांशी सिंह, भक्ति अनिरुद्ध यादव ,सिद्धार्थ तिवारी ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l