Trending Now

राम मंदिर निर्माण के लिए हाजी सादिक़ ने समर्पित की निधि

रामनगरी अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रव्यापी धन संग्रह अभियान गत 15 जनवरी से शुरू हो चुका है। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान में सभी वर्गों का बढ़ चढ़कर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

सिवनी जिले के छपारा नगर के रहने वाले हाजी सादिक खान ने प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए, छपारा नगर में निधि संग्रहण कर रही राम भक्तो की टोली को भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 5100 रु. की राशि प्रदान
की।

राम मंदिर निधि संग्रहण टोली के सदस्य नीरज दुबे ने बताया कि राम मंदिर निधि संग्रहण छपारा नगर सहित आसपास के ग्रामो से हमे अच्छा सहयोग मिल रहा है, नगर के हाजी सादिक खान ने हमे फोन करके भव्य राम मन्दिर निर्माण में सहयोग के लिए हमे बुलाया और हमारी टोली ने उनके घर पहुँच कर समर्पण राशि प्राप्त की।

आपको बता दे कि हाजी सादिक खान नगर में होने वाले सभी धार्मिक व संस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उनके इस कार्य की नगर के लोग सराहना कर रहे हैं। नीरज दुबे ने बताया कि हां जी अब्दुल साजिद खान पहले से ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे हैं, उन्होंने खुद ही राम भक्तों को आमंत्रित कर अयोध्या में बन रहे तीर्थ राम मंदिर के सहयोग प्रदान करने के लिए बुलाया और उन्होंने सहयोग राशि प्रदान की।

VSK MAHAKOSHAL NEWS DESK