Trending Now

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर पलटवार, आपने नेहरू-गांधी परिवार के लिए की ट्रस्ट की स्थापना

संसद के मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए संसद में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। सांसदों के वेतन में कटौती से संबंधिल बिल दोनों सदनों से पास हो गया है। गुरुवार को मोदी सरकार लोकसभा से कृषि संबंधित बिलों को पास कराने में सफल रही। वहीं, आज लोकसभा में कांग्रेस ने पीएम केयर्स पर सवाल उठाए। लोकसभा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पीएम केयर्स फंड का नाम प्रधानमंत्री की संस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए यह अधिक उपयुक्त नहीं होगा यदि यह फंड सार्वजनिक विश्वास के बजाय कानून के माध्यम से बनाया गया होता। कांग्रेस के सवालों के जवाब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम केयर्स फंड का विरोध सिर्फ इसलिए है, क्योकिं ये सब लोग ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का विरोध कर रहे थे और फिर कई चुनाव हार गए। उन्होंने बाद में जन धन, विमुद्रीकरण, ट्रिपल तलाक और जीएसटी को भी खराब बताया था। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी नेताओं को हर चीज में खामी नजर आती है क्योंकि उनकी मंशा सही नहीं होती है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेहरू जी ने 1948 में एक शाही आदेश की तरह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष बनाने का आदेश दिया था, लेकिन उसका पंजीकरण आज तक नहीं हो पाया है। कांग्रेसी नेताओं से सवाल पूछते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि FCRA को मंजूरी कैसे मिली थी?

उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स फंड एक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट है जिसकी स्थापना भारत के लोगों के लिए की गई है। आपने नेहरू-गांधी परिवार के लिए ट्रस्ट की स्थापना की। नेहरू और सोनिया गांधी पीएम नैशनल रिलीफ फंड के सदस्य रहे हैं। इसपर चर्चा होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *