Trending Now

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थाएं भी अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता गतिविधियों में सहभागी बन रही है। जिसमे एबीवीपी ने 800 मीटर के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला नगर ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 800 मीटर के तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी से आग्रह किया कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी सहभागी बने और इस अभियान को सफल बनाएं। यात्रा के दौरान सभी में भारी उत्साह दिखा, मुख्य चौराहों में विभिन्न संगठनों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

इसी क्रम में शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देने के लिए आकर्षक तिरंगा राखियां बनाई। छात्राओं ने इन राखियों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की थीम पर आकर्षक रूप से बनाया है।

बीजाडांडी क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और एनआरएलएम समूह की दीदियों ने तिरंगा कलश यात्रा का आयोजन किया। कलश यात्रा के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और दीदियों ने कलश को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से आकर्षक रूप से सजाया और क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली। सभी से ’हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी होने की अपील की।

साभार – दैनिक भास्कर