Trending Now

महामंडलेश्वर स्वामी श्यामदेवचार्य जी महाराज को विनम्र श्रद्धांजलि!

श्रद्धांजलि

महामंडलेश्वर नृसिंहपीठाधीश्वर डॉ स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज के आकस्मिक निधन से आध्यात्मिक व सामाजिक जीवन की अपूर्णीय क्षति हुई है। अत्यंत सरल, सौम्य, सेवाभावी और करुणामूर्ति श्रद्धेय श्यामदेवाचार्य जी महाराज

वर्तमान में अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा विश्व हिन्दू परिषद् के केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल के वरिष्ठ सदस्य थे। वे कुशल विचारक, वक्ता और अध्येता थे। हिंदू संस्कृति और भारत के सनातन मूल्यों के रक्षण पर उनका बहुत जोर रहता था।

श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति अभियान , रामशिला पूजन व श्रीराम मंदिर निधि संकलन अभियान में वे अग्रगण्य थे। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने देश-विदेश में बड़ा कार्य किया। उन्होंने नृसिंह मंदिर के महंत के रूप में हम सबका मार्गदर्शन किया

 17 जून 2016 को उज्जैन सिंहस्थ कुंभ मेले के अवसर पर स्वामी जी का जगतगुरु के रूप में पट्टा अभिषेक किया गया था। न्यूयॉर्क विश्वशांति सम्मेलन में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया था। ऐसे स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का प्रयाण हम सबके लिए असह्य है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकोशल उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है और शोक की इस घड़ी में स्वामी जी के भक्तों व शिष्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।

विनम्र श्रद्धांजलि
ॐ शांति

प्रशांत सिंह
प्रांत संघचालक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ