बिलहरी, कटनी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक ही उद्देश्य है “भारत माता की जय” अपने भारत की विश्व में जय जय कार होनी चाहिए, विश्व में अग्रणी स्थान मिलना चाहिए यह किसी प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं है यह अपने सत्य और योगदान के लिए है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका भारत को विश्व के योगदान के लिए तैयार करना है। हमारे कार्य पद्धतिके दो प्रमुख भाग हैं पहला भाग है संस्कारित मनुष्य तैयार करना और दूसरा है उन संस्कारित मनुष्यों को सामाज हित के कार्यों में लगाना।
उक्तआशय के उद्गार कटनी जिला के बिलहरी मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के एकत्रीकरण में सतना विभाग कार्यवाह अमित कनकने ने मुख्यवक्ता की आसंदी से व्यक्त किए उन्होनें आगे कहा कि संघ स्थापना विजयादशमी में हुई, विजयादशमी का पौराणिक महत्व है, सतयुग द्वापर त्रेता कलियुग चारों युगों की कहानी के माध्यम से बताया, साथ ही शाखा को व्यक्ति निर्माण का केंद्र, फिर उन्हीं व्यक्तियों के माध्यम से पंच परिवर्तन से अपना राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त होगा।

