“हमारी छोरियां छोरों से कम है के ?”
“यशः कर्मणि नारीणां दीप्यते तेजसा सह।”
अर्थ: नारी का यश उसके कर्म और तेज से जगमगाता है।
नवी मुंबई, 2 नवंबर 2025 पूरे देश की नजरे जब डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम पर टिकी थीं, तब वह चमत्कार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कर दिखाया जिसका इंतज़ार सालों से था। भारत ने पहली बार आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया।
मैच की शुरुआत: धैर्य, पराक्रम, उत्साह और उमंग से हुईं:
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया। पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल थी और भारत ने शानदार शुरुआत की।
शैफाली वर्मा (87 रन) ने धमाकेदार पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना (45 रन), ऋचा घोष (34 रन) ने सधी हुई पारी से उनका साथ निभाया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़े।
मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स (24 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) ने रनगति बनाए रखी।
अंतिम ओवरों में दीप्ति और राधा यादव की समझदारी से भारत ने 298/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
देश भर में उत्सव का वातावरण :
दिल्ली से लेकर चेन्नई, मुंबई से लेकर कोलकाता तक उत्सव का वातावरण रहा।
लोग सड़कों पर झंडे लहरा रहे हैं, ढोल बज रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है “शाबाश बेटियों”।
यह सिर्फ खेल की नहीं, बल्कि नारी-सशक्तिकरण की जीत है।
आज भारतीय बेटियों ने बता दिया कि जब उन्हें मंच और अवसर मिलता है, तो वे किसी से कम नहीं।
भारत ने 52 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
महिला क्रिकेट का नया युग शुरू हो गया है । एक ऐसा युग जहाँ हर बेटी कह सकती है,
“मैं भी वर्ल्ड कप जीत सकती हूँ।”
भारत की बेटियों ने कर दिखाया। अब किसी से कम नहीं हमारी महिला क्रिकेट टीम
भारत ने इतिहास रचा है, और यह इतिहास सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि हर उस दिल में लिखा गया है जो समानता, मेहनत और सम्मान में विश्वास रखता है। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने वह कर दिखाया है जो कभी सपना लगता था। यह जीत सिर्फ एक वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि नए भारत की सोच का आगाज है।
सरकार और बोर्ड का नवाचार:
कुछ साल पहले तक महिला क्रिकेट को उतनी पहचान नहीं मिलती थी। पर जब भारत सरकार, बीसीसीआई और दिग्गजों जैसे सौरव गांगुली और जय शाह ने महिला क्रिकेट के लिए नीतियाँ बदलीं तो हालात बदलने लगे।
WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) ने इन बेटियों को एक मंच दिया, जहाँ सिर्फ खेल नहीं आत्मविश्वास भी बढ़ा। मैदान, ट्रेनिंग, वेतन, कोचिंग, सब कुछ वैसा ही दिया गया जैसा पुरुष खिलाड़ियों को मिलता है। और नतीजा आज सामने है। भारत की बेटियाँ विश्वविजेता बनी हैं।
नई पीढ़ी का पराक्रम:
इस टीम में ज़्यादातर खिलाड़ी 18–19 साल की हैं उनके चेहरे पर मासूमियत है, पर खेल में परिपक्वता।
शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, हरलीन देवल, उमा क्षेत्री, श्रीचरणी, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़ (छतरपुर मप्र) ये वे नाम हैं जो अब हर घर में गूँजते हैं।
कुछ अनुभवी खिलाड़ी जैसे हरमनप्रीत कौर (36) और स्मृति मंधाना (29) इन युवाओं की मार्गदर्शक बनीं और यही मिश्रण भारत की ताकत बना।
इनके सामने अब पूरा करियर पड़ा है और आज जो ट्रॉफी उनके हाथ में है वो आने वाले कई स्वर्णिम वर्षों की शुरुआत है।
पहचान में नई सोच का विस्तार:
पहले लोग केवल पी टी ऊषा, पी.वी. सिंधु, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, मेरी कॉम, सानिया मिर्ज़ा जैसे कुछ नाम जानते थे।
पर आज हर भारतीय जानता है। शैफाली की पावर हिटिंग, दीप्ति की स्पिन जादूगरी, स्मृति का क्लासिक कवर ड्राइव, और रेणुका ठाकुर की स्विंग बॉलिंग।
ये बेटियाँ अब सिर्फ खिलाड़ी नहीं प्रेरणा बन चुकी हैं।
उत्साह बिना भेदभाव का:
आज जब भारत जीता तो न कोई तुलना हुई न कोई “पुरुष टीम जैसा” सवाल उठा।
लोग सड़कों पर उतरे ढोल बजे, तिरंगे लहराए। ठीक वैसे ही जैसे जब पुरुष टीम जीतती है।
यह जश्न बिना भेदभाव का एकता का और गौरव का था।
अब कोई नहीं कह सकता कि “महिला क्रिकेट कम रोमांचक है।”
अब हर आवाज़ एक ही कह रही है — “भारत की बेटियां किसी से कम नहीं है”
विश्व के सामने नया भारत:
आत्मविश्वास का यह मंत्र चरितार्थ किया
“उद्यमेन हि सिद्ध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः।”
अर्थ: केवल इच्छाओं से नहीं, परिश्रम और उद्यम से ही सफलता मिलती है।
भारतीय महिला टीम ने इस मंत्र को अपने जीवन से साकार किया।
इस जीत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय महिलाएँ अब सिर्फ पीछे से तालियाँ नहीं बजातीं,
बल्कि सामने खड़ी होकर जीत की कहानी लिखती हैं।
विदेशी टीमों की फिटनेस, रणनीति या बल अब भारत की टीम उनसे कहीं आगे है।
ये जीत बताती है कि जब समान अवसर मिलते हैं तो प्रतिभा खुद रास्ता बनाती है।
यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, भारतीय नारी की है।
आज हर माँ, हर पिता, हर छोटी लड़की को गर्व है कि भारत की बेटियाँ अब विश्व की शिखर पर हैं।
वे केवल ट्रॉफी नहीं उठा रहीं , वे उम्मीद उठा रही हैं, आत्मविश्वास उठा रही हैं,
और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश लिख रही हैं । “हमें मौका दो,
हम इतिहास लिख देंगे।”
भारत की बेटियों ने इतिहास लिखा। जीत के साथ आए अवार्ड्स का उत्सव
यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि एक सुनहरा अध्याय था।
भावनात्मक मायने:
साहस और पराक्रम के लिए “नारीणां शक्तिरेका नास्ति जगति तु दुर्लभा।”
अर्थ: नारी की शक्ति अद्वितीय है, संसार में उसका कोई समान नहीं।
यही शक्ति आज भारत की महिला क्रिकेट टीम में दिखी।
यह अवार्ड्स केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं हैं ।ये सब उन अमूल्य पलों के प्रतीक हैं जहाँ हमारी बेटियों ने यह साबित कर दिया कि भारत की बेटी किसी से कम नहीं।
जब अवार्ड देने का क्षण आया, तो केवल ट्रॉफी नहीं, बल्कि उस विश्वास, मेहनत, दायित्व और समर्पण का सम्मान मिला।
इन अवार्ड्स ने दिखाया कि इस जीत का श्रेय सिर्फ एक पारी का नहीं पूरा सफर, पूरा अभियान था।
आज भारत की बेटी घर भी संभालती है, देश की सीमाओं पर सजग प्रहरी की भूमिका में भी है, देश का अर्थ तंत्र भी संभालती है और कोई दुश्मन हमारे देश का सिंदूर उजाड़ने की साहस करता है तो वो राफेल उड़ा कर दुश्मन देश की सीमा के अंदर घुसकर प्रहार भी करती है ।
ये नए भारत की बेटियां है जो भारत के अभिमान को कभी झुकता नहीं देख सकती।
हमें गर्व है बेटियों

