संस्कार, सेवा और प्रकृति संरक्षण से सशक्त राष्ट्र निर्माण : डॉ. सुरेंद्र जी

बैढ़न, सिंगरौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की अगली कड़ी में जी एस प्लाजा होटल बैढ़न में प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं तथा मातृ शक्तियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुरेंद्र जी ने समाज में राष्ट्रीय चेतना, संगठन की भूमिका एवं भारतीय संस्कृति के महत्व पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। संघ शताब्दी वर्ष पर चलाएं गये पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए तथा हम सभी को संस्कार एवं सेवा भाव के साथ प्रकृति का संरक्षण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. सुरेंद्र जी के विचारों को गंभीरता से सुना और उनके संदेश को समाज के हित में महत्वपूर्ण बताया। प्रमुख जन गोष्ठी का वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता के भाव से ओत-प्रोत रहा।

अंत में वंदे मातरम के सामूहिक गायन के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं तथा मातृ शक्तियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *