जबलपुर, 27 सितंबर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत आगामी दो दिवसीय प्रवास पर सतना पधार रहे हैं। उनके इस प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि डॉ. मोहन जी भागवत 04 अक्टूबर की प्रातः मैहर पहुंचेंगे। वहाँ वे माँ शारदा देवी के दर्शन कर सतना के लिए प्रस्थान करेंगे।
05 अक्टूबर 2025 को सिंधी कैम्प सतना स्थित बाबा मेहरशाह दरबार साहिब का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात बी.टी.आई. मैदान में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम पूर्ण होने के पश्चात पूजनीय सरसंघचालक जी प्रस्थान करेंगे।
