सगठित, जागरूक एवं संस्कारवान हिन्दू समाज ही राष्ट्र की शक्ति है : सुरेन्द्र सिंह

विराट हिन्दू सम्मेलन | मंडल देवरी कला, जिला सिवनी

देवरी कला की पावन भूमि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष – 100 वर्ष पूर्ण होने – के शुभ अवसर पर एक विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक श्री सुरेन्द्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मंचासीन रहे।

हजारों की संख्या में उपस्थित सनातन प्रेमी हिन्दू समाज को संबोधित करते हुए श्री सुरेन्द्र सिंह ने अपने ओजस्वी, प्रेरणादायक एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत उद्बोधन में संघ की 100 वर्षों की तपस्या, सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण की अनवरत यात्रा को भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि- “संगठित, जागरूक एवं संस्कारवान हिन्दू समाज ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है।”

अपने उद्बोधन में उन्होंने हिन्दू समाज को आत्मबोध, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से जुड़ने का आह्वान किया। उनके विचारों ने जनमानस में नई चेतना और ऊर्जा का संचार किया।

सम्मेलन स्थल पर उमड़ा जनसैलाब, गगनभेदी करतल ध्वनि और अनुशासित सहभागिता इस बात का प्रमाण रही कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का जीवंत उद्घोष बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *