नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का सशक्त प्रदर्शन: जबलपुर में शाखा संगम

शांताक्का जी के सान्निध्य में जबलपुर में राष्ट्र सेविका समिति का शाखा संगम

जबलपुर। राष्ट्र सेविका समिति पिछले 90 वर्षों से अपने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में संगठन, परस्पर आत्मीयता, समरसता, सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के भाव का सतत् संचार करती आ रही है। इसी क्रम में मकर संक्रांति उत्सव के पावन अवसर पर 09 जनवरी 2026 को जबलपुर महानगर में भव्य “शाखा संगम कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में जबलपुर महानगर की सभी शाखाओं की गणवेशधारी सेविकाएं सहभागिता करेंगी। कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि इसमें राष्ट्र सेविका समिति की वंदनीय प्रमुख संचालिका शांताक्का की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जो सेविकाओं का मार्गदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, राष्ट्रीय विचारक एवं रक्षा विशेषज्ञ लेफ़्टिनेंट कर्नल हिमांशी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उनके उद्बोधन से राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों पर प्रेरक संदेश प्राप्त होगा।

राष्ट्र सेविका समिति ने समाज के सभी जनमानस लोगों से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 09 जनवरी 2026
दिन: शुक्रवार
समय: दोपहर 3:30 बजे से
स्थान: एमएलबी ग्राउंड, राइट टाउन, जबलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *