भारतीय चित्र साधना की कॉफी टेबल बुक का भव्य विमोचन
जबलपुर। महाकौशल फिल्म डेवलपमेंट सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय चित्र साधना पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विधिवत विमोचन किया गया। यह पुस्तक भारतीय सिनेमा की सांस्कृतिक चेतना, वैचारिक दृष्टि और भारतीयता के पुनर्स्थापन के संकल्प को रेखांकित करती है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद दिनेश्वर ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि- “समय के साथ फिल्म जगत में अनेक परिवर्तन आए हैं, किंतु आज फिल्मों में एक प्रकार की फूहड़ता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति दुर्भावना स्पष्ट दिखाई देती है। ऐसे समय में सिनेमा के माध्यम से पुनः भारतीयता की स्थापना करना और युवाओं को इस दिशा में सक्षम बनाना ही भारतीय चित्र साधना का मूल उद्देश्य है।”

उन्होंने यह भी कहा कि इसी विचार को धरातल पर उतारने के लिए महाकौशल फिल्म डेवलपमेंट सोसायटी महाकौशल क्षेत्र में निरंतर रचनात्मक प्रयास कर रही है।
बैठक में आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि-
26 दिसंबर को तीन शॉर्ट फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी।
22 फरवरी को फिल्म स्क्रिप्ट राइटिंग पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवा फिल्मकारों को मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर फिल्म आयाम तथा महाकौशल फिल्म डेवलपमेंट सोसायटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
